तुम्हें इतना जो भाते हैं तुम्हारे कान के झुमके

चलो हम भी हो जाते हैं तुम्हारे कान के झुमके

बड़ी शिद्दत से हौले से तुम्हारे गाल सहला कर
मुझे अक्सर जलाते हैं तुम्हारे कान के झुमके

अगर है चाँद सी सूरत तुम्हारी तो सितारों से
चमन में जगमगाते हैं तुम्हारे कान के झुमके

— Alankrat Srivastava

More by Alankrat Srivastava

Other ghazal from the same pen

See all from Alankrat Srivastava →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling