इतनी जल्दी से फ़ायदा क्या है
देख लेने दो माजरा क्या है
तू भले छोड़ जा मगर ये बता
हम पुराने हैं तो नया क्या है
मैंने दफ़नाये वालिदैन अपने
मुझ से पूछो कि हौसला क्या है
ऐ ख़ुदा साथ मेरे है तू अगर
फौज क्या और क़ाफ़िला क्या है
मिरी ग़ज़लों से है ये बज़्म जवाँ
चुप रहो तुम तुम्हें पता क्या है
है अगर मौत ज़ीस्त की मंज़िल
ये बताओ कि रास्ता क्या है
साथ रह कर मिरे वो सीख गया
बहर क्या है ये क़ाफ़िया क्या है
Read Full