Amol
Amol
Nazm

तेरा ख़याल

लहू का इक इक कतरा जला हैं
तब जाके तेरा ख़याल मिला हैं
हर हर्फ में तलाश छूपी हैं तेरी
तेरी तहरीर को क़लम भूखी हैं मेरी
समुंदर का पानी जब स्याही बन जाए
तुझे लिखना सफ़र हैं क्यूँ ना तू राही बन जाएँ
गालिब का शे'र हैं या मीर की ग़ज़ल हैं तू
सादगी के आब से भरा क्या बादल हैं तू
तू हैं घटा तो फिर बरसती क्यूँ नहीं
मैं तडपता हूँ , तू भी तरसती क्यूँ नहीं
तू नहीं हैं तब भी कुछ कलाम लिख रहा हूँ मैं
कितनी ख़मोशी से कागज़ो पें चिख रहा हूँ मैं
जाम से सिचाँ होगा तब जा के तू खिला हैं
मैं ने आज हैं यादों के परबत तोडे
तब जा के तेरा ख़याल मिला हैं

— Amol

More by Amol

Other nazm from the same pen

See all from Amol →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling