bas qalam ki roshni zinda rahi | बस क़लम की रोशनी ज़िन्दा रही

  - Dharamraj deshraj

बस क़लम की रोशनी ज़िन्दा रही
मैं नहीं पर शा'इरी ज़िन्दा रही

मर गए, मरते रहेंगे लोग तो
फिरभी जग में ज़िन्दगी ज़िन्दा रही

जो हुये क़ुरबान अपनी कौम पर
अब तलक उनकी सदी ज़िन्दा रही

आँख होतीं गर खुली तो पूछता
क्यूँँ लबों पर ख़ामुशी ज़िन्दा रही

मर गए जो कि उसूलों के लिए
उनके दिल में बस ख़ुशी ज़िन्दा रही

बस यूँँ ही लिखता रहूॅंगा मैं ग़ज़ल
ज़ख़्म पर गर ताज़गी ज़िन्दा रही

दर्द की दौलत मिली फिर भी 'धरम'
ज़िन्दगी में मुफ़लिसी ज़िन्दा रही.

  - Dharamraj deshraj

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari