इतना रखना ख़याल रोटी का
रह न जाए मलाल रोटी का
प्रश्न सारे सरल हैं दुनिया के
सब से मुश्किल सवाल रोटी का
सब बने फिरते हीर के राँझे
कुछ नहीं है कमाल रोटी का
काट कर के उसी को लिखते हैं
बस यही है वबाल रोटी का
— Dinesh Sen Shubh
रह न जाए मलाल रोटी का
प्रश्न सारे सरल हैं दुनिया के
सब से मुश्किल सवाल रोटी का
सब बने फिरते हीर के राँझे
कुछ नहीं है कमाल रोटी का
काट कर के उसी को लिखते हैं
बस यही है वबाल रोटी का
Other ghazal from the same pen
Voices in the same orbit
Poetry by feeling