वक़्त रो रो के ही बिताना है

ये कमाना भी क्या कमाना है

जितना हम हैं दुखी ज़माने से
उतना हम से दुखी ज़माना है

अब ग़ुलामी नहीं करेंगे हम
दिल सता ले अगर सताना है

ज़िन्दगी की थकान सर पे है
दूर अपना कहीं ठिकाना है

— Govind kumar

More by Govind kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Govind kumar →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling