चले जाओ मगर दिल रास्ते में मुश्किलें होंगी
जुदा होकर के मुझ तक लौटने में मुश्किलें होंगी
मेरी ये रहनुमाई तुम को उस दिन याद आएगी
कि जब अपनी ही मंज़िल ढूँढने में मुश्किलें होंगी
ये मेरे बाद तुम को कौन ही रस्ता दिखाएगा
ये मेरे बाद रहबर ढूँढने में मुश्किलें होंगी
नए अंदाज़ में तुमको वो जब आता दिखेगा ना
पुराने यार को पहचान ने में मुश्किलें होंगी
हमें पहली दफ़ा उन सेे बिछड़कर ये समझ आया
दोबारा उनको जाता देखने में मुश्किलें होंगी
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Hasan Raqim
our suggestion based on Hasan Raqim
As you were reading Adaa Shayari Shayari