उसे किसी के साथ देख कर मैं मर नहीं गया

ये आँख भर नहीं गई ये दिल बिखर नहीं गया

मैं सोचता था भूल जाऊँगा जिसे किसी भी दिन
तमाम उम्र उस के प्यार का असर नहीं गया

अगर वो पूछ बैठा कैसे हो, तो क्या कहूँगा मैं?
सो इस लिए भी उस के पास लौट कर नहीं गया

ये घर तुम्हारे बा'द घर ही तो नहीं रहा है दोस्त
तुम्हारे बा'द इस लिए भी तो मैं घर नहीं गया

— Hasan Raqim

More by Hasan Raqim

Other ghazal from the same pen

See all from Hasan Raqim →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling