नशा जो चीज़ है माना सही नईं है
मगर इस के बिना भी ज़िन्दगी नईं है
कि जिन वजहों से यारो जी रहे हैं हम
हमारी ज़िंदगी में बस वही नईं है
रहेगी मरने के ये बाद भी ज़िन्दा
मोहब्बत रूह की है जिस्म की नईं है
कि मैं सब का हूँ दुनिया में मियाँ लेकिन
मेरा इस दुनिया में अपना को'ई नईं है
ख़ुदा तौफ़ीक़ दे उसको मंहब्बत की
उसे नफ़रत की कोई भी कमी नईं है
बनोगे गर जो हीरो जाँ से जाओगे
महीना ये दिसम्बर है मई नईं है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Irshad Siddique "Shibu"
our suggestion based on Irshad Siddique "Shibu"
As you were reading Happy New Year Shayari Shayari