डूबा मैं जब समुंदर में जा कर
इक समुंदर में डूबा समुंदर
झेली ख़ुद मैं ने ही अपनी तकलीफ़
नइँ दी दस्तक ख़ुदा तेरे दर पर
तुझ पे आ ही गया फिर मिरा दिल
बोला था यारों ने मत यक़ीं कर
हाथ ख़ाली दिखा कर गया था
ये सिखाकर गया था सिकंदर
खाने में सब से ज़्यादा असरदार
धोखा चकमा दगा और ठोकर
पहले खाते हैं छेनी हथौड़ा
बा'द पकवान खाते हैं पत्थर
— Jagveer Singh















