तुझे बस तिश्नगी से मतलब है

मुझे पूरी नदी से मतलब है

सब समझते हैं औरतों का दुख
पर किसे आदमी से मतलब है

जिस के अपने गए हैं दुनिया से
उसे क्या ज़िंदगी से मतलब है

छातियाँ जल गई चराग़ों की
आप को रौशनी से मतलब है

तुम जिसे दिल से चाहते हो ना
उसे बस सैलरी से मतलब है

— Jaanib sultanpuri

More by Jaanib sultanpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Jaanib sultanpuri →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling