mere jism se bhi rooh ko hata diya gaya | मेरे जिस्म से भी रूह को हटा दिया गया

  - Meem Alif Shaz

मेरे जिस्म से भी रूह को हटा दिया गया
ख़ाक में मुझे भी एक दिन मिला दिया गया

लोगों के हसद की आग से हुआ ये हादसा
मेरे ख़्वाब को बुरी तरह जला दिया गया

में चला था ख़ुद अंधेरों को मिटाने इसलिए
मेरे हौसले के दीप को बुझा दिया गया

हम किसे बताते सरहदों पे जश्न क्यूँ हुआ
मेरे सामने मकान को जला दिया गया

  - Meem Alif Shaz

Raqeeb Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Raqeeb Shayari Shayari