zindagi kahaan nikal gaii palak jhapakte hi | ज़िन्दगी कहाँ निकल गई पलक झपकते ही

  - Meem Alif Shaz

ज़िन्दगी कहाँ निकल गई पलक झपकते ही
मानो कोई ख़ुशबू गुम सी हो गई महकते ही

मैं नमाज़ को अदा ही कर के निकला था मगर
लोग बोले पी रखी है इक क़दम बहकते ही

हम ने तो बड़ों का यह अदब फ़लक पे सीखा है
शांत हो गए सितारे चाँद के झलकते ही

सीधे सीधे चल रहें थे तो बहुत सुकून था
दिल के दरिया में उफान आ गया भटकते ही

  - Meem Alif Shaz

Chaand Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Chaand Shayari Shayari