निगाहें उठा कर सितमगर

चलाता है ख़ंजर सितमगर

यक़ीनन हवा-ए-अना से
कटेंगे तेरे पर सितमगर

ये दिल इक जफ़ा-ए-ख़ला है
यही है तेरा घर सितमगर

हमें आदत-ए-इंतिहा है
नहीं है हमें डर सितमगर

हवा की हदों से उतर जा
उखड़ते हैं शहपर सितमगर

किसे आरज़ू-ए-जफ़ा थी
था किस को मुयस्सर सितमगर

पिला दे सितम का वो तिर्याक
गिलासों में भर कर सितमगर

— Kaif Uddin Khan

More by Kaif Uddin Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Kaif Uddin Khan →

Jafa Shayari Collection

Shers of jafa shayari collection.

All Jafa Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling