khone ka tujhko dar nikle | खोने का तुझको डर निकले

  - Divya 'Kumar Sahab'

खोने का तुझको डर निकले
बेचैनी से हम मर निकले

साँसों में तब साँसें आईं
जब दिल के तुम अंदर निकले

मुझको तुझ सेे प्यार नहीं तो
फिर आँसू क्यूँ बाहर निकले

बस इक ही अंतिम हसरत है
हम बस तेरे बनकर निकले

हाँ रहते हैं अब राहों में
तुझ बिन तो हम बेघर निकले

आशा थी मरहम दोगे तुम
पर आखर सब ख़ंजर निकले

तुझ सेे मिलने को ख़्वाबों में
बिन चादर के सोकर निकले

अपने पर्वत को पाने में
बन के अंबर सागर निकले

अब सावन बरसे जितना भी
पर तुझ बिन छत बंजर निकले

  - Divya 'Kumar Sahab'

Angdaai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Angdaai Shayari Shayari