गए थे हम उन को बुलाने वहाँ पर

न वो थे न मौसम सुहाने वहाँ पर

उन्हें बाँहों में भरने की चाह में तब
गुज़ारे थे कितने ज़माने वहाँ पर

ख़बर क्या परिंदे फँसे जाल में आ
यूँ बिखरे पड़े थे जो दाने वहाँ पर

जो पूछा उन्होंने कि क्या काम है फिर
लगे बात हम भी बनाने वहाँ पर

— Manish Yadav

More by Manish Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Manish Yadav →

Chaahat Shayari

Shers of chaahat.

All Chaahat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling