har kisi se hi mohabbat chahte ho | हर किसी से ही मोहब्बत चाहते हो

  - Amaan mirza

हर किसी से ही मोहब्बत चाहते हो
यार तुम कितनी अक़ीदत चाहते हो

हो गुनाहगारों में शामिल और फिर भी
तुम दुआ में उस सेे जन्नत चाहते हो

बस तुम्हारी हुक्मरानी कर रहा हूँ
और मुझ सेे कितनी इज्ज़त चाहते हो

सर झुका कर बात सुनने की है आदत
इसका मतलब और ज़िल्लत चाहते हो
'इश्क़ में 'मिर्ज़ा' मज़ा आने लगा है
तुम तो गज़लों में भी लज्ज़त चाहते हो

  - Amaan mirza

Self respect Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Self respect Shayari Shayari