zindagi khatm jun ke tyoon karen ham | जिंदगी ख़त्म जूँ के त्यूँँ करें हम

  - Amaan mirza

जिंदगी ख़त्म जूँ के त्यूँँ करें हम
हुक़्म तो कर अगरचे चूँ करें हम

यूँँ न होता अगर तो यूँँ होता
ऐसे हालात पैदा क्यूँँ करें हम

तुम अगर मिल गए तो फिर हमको
क्या गरज़ ख्वाहिशें फ़ुज़ूँ करें हम

वो जो मेरी नज़र में कुछ भी नहीं
चाहता है नज़र निगूँ करें हम

बात बाहर बिगड़ भी सकती है
मसअला हल ये अंदरूँ करें हम

  - Amaan mirza

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari