नज़र का नज़र को भुलाना वही है

नज़र का अभी पर चुराना वही है

तुम्हें प्यार करना,विरह को बुलावा
विरह से स्वयं को कमाना वही है

अलग जो हुए हम न हम हैं रहे हम
दिवानी मगर ये दिवाना वही है

भले ही भुलाना कदम है तुम्हारा
मगर प्यार मेरा पुराना वही है

मुझे सब तुम्हारा सदा पूछते हैं
अभी तक तुम्हें पर छुपाना वही है

— Kavi Naman bharat

More by Kavi Naman bharat

Other ghazal from the same pen

See all from Kavi Naman bharat →

Hijr Shayari Collection

Shers of hijr shayari collection.

All Hijr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling