"नाकाम कोशिश"
कभी कभी ऐसा भी होता है
अक्सर सिगरेट सुलगाकर
भूल जाता हूँ मैं
और चला जाता हूँ
उस बीते हुए वक़्त में
हमारी साथ बिताई
यादों को समेटने
सब कुछ समेटने की
नाकाम कोशिश
करता हुआ मैं
भूल जाता हूँ
सिगरेट !
उँगली जला चुकी होती है तब तक
— Navneet Vatsal Sahil















