करते भला तो यार होता है भला
क्या आज कल भी यूँ ही होना है भला
सब से कहा तुम हो भले तुम हो भले
लाखों में कोई एक होता है भले
कहते गए हम साथ में जी ले मरें
कोई किसी के साथ मरता है भला
तुम भाड़ में जाओ कहा था प्यार से
अब भाड़ का रस्ता पकड़ना है भला
हम पूछ बैठे खाने को तो खा लिया
ऐसा भी कोई यार करता है भला
— Piyush Sharma















