सुनो ऐसा नहीं करते

ये दिल तोड़ा नहीं करते

जिसे पाना भी मुश्किल हो
उसे सोचा नहीं करते

उसी के दिल में रहना है
कि जिस के आ नहीं सकते

उसे बस देख सकते हैं
उसे हम पा नहीं सकते

ज़बाँ पे ग़म हमारे हम
कभी भी ला नहीं सकते

उसे ख़ुश देखना है सो
उसे बतला नहीं सकते

हमें अपना तो कहते हैं
मगर अपना नहीं सकते

समझना ही नहीं जिस को
उसे समझा नहीं सकते

— Avijit Aman

More by Avijit Aman

Other ghazal from the same pen

See all from Avijit Aman →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling