raat kaali hai to kya hai | रात काली है तो क्या है

  - Prashant Beybaar

रात काली है तो क्या है
चाँद की ही बद-दुआ है

'इश्क़ ये कब था सुकूँ जो
'इश्क़ अब बेदिल सज़ा है

तुम अकेले हो मगर वो
भीड़ में तन्हा हुआ है

मेरे दिल के जैसा ही है
टूटा फूटा घर बना है

जुर्म दिल के माफ़ हैं सब
बस तवक़्क़ो ही मना है

पूछो कुछ बेबार उस सेे
झूठा है लेकिन ख़ुदा है

  - Prashant Beybaar

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Beybaar

As you were reading Shayari by Prashant Beybaar

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Beybaar

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari