preet ne aakhir kuchh aise hairaan kiya | प्रीत ने आख़िर कुछ ऐसे हैरान किया

  - Prashant Beybaar

प्रीत ने आख़िर कुछ ऐसे हैरान किया
रफ़्ता रफ़्ता आदम से इंसान किया

दुनिया ने हर बार सिखाया शातिर बन
बस उसकी दो आँखों ने नादान किया

वो गंगा थी, हमको साथ में होना था
सो ख़ुद को बस जीते जी शमशान किया

यूँँ देखो तो क्या है ख़ुदा बस पत्थर है
इक मीरा ने पत्थर को भगवान किया

वो जाते जाते कहने से रुक सकता था
मैंने ही मुँह फेरके हिज्र आसान किया

  - Prashant Beybaar

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Beybaar

As you were reading Shayari by Prashant Beybaar

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Beybaar

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari