Prit
Prit
Nazm

"गुमशुदा"

इन पहाड़ों के पीछे
दूर घने जंगलों में
इस दरिया के उस पार
काली अँधेरी गुफ़ाओं में
एक परी रहती थी
जो अब वहाँ नहीं है
अब वो मेरे दिल में है और
मेरा दिल अब भी वहीं है
जहाँ वो परी रहती थी
न दिल की ख़बर अब
न परी का पता है
दोनों ही गुमशुदा हैं

— Prit

More by Prit

Other nazm from the same pen

See all from Prit →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling