तुम्हारी याद से निकली उदासी

सभी पहलू से है अच्छी उदासी

जहाँ पहले कभी ख़ुशियाँ रखी थी
वहीं पे आज है रक्खी उदासी

किसी ने दिल के अंदर है छिपाई
किसी ने चेहरे पे रक्खी उदासी

उदासी ने भी आख़िर तंग आ कर
ये मुझ से कह दिया इतनी उदासी

जहाँ में सब से गहरा है समुंदर
समुंदर से भी है गहरी उदासी

ख़ुशी ने पाँव तक समटे हुए हैं
बहुत है दूर तक फैली उदासी

— Ankit Raj

More by Ankit Raj

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Raj →

Environment Shayari collection

Shers of environment shayari collection.

All Environment Shayari collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling