mira dil bas usii ko chahta hai | मिरा दिल बस उसी को चाहता है

  - Kaviraj " Madhukar"

मिरा दिल बस उसी को चाहता है
वही जो अब किसी का हो चुका है

अगर तू ही नहीं है पास मेरे
बता फिर पास मेरे क्या बचा है?

जगह दिल में हमारे है नहीं अब
कि उसकी याद से दिल भर चुका है

मुझे तुम छोड़कर क्यूँ जा रहे हो
बताओ भी कि मुझ
में क्या बुरा है?

अगर तु्म देखते, तो देख लेते
मिरे दिल में कहाँ पर क्या छुपा है?

कि मुझको छोड़ दे बेशक अभी तू
अगर मुझ सेे तिरा जी भर गया है

  - Kaviraj " Madhukar"

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari