पत्थर को पिघला सकता हूँ
सूखा फूल खिला सकता हूँ
तुम ग़फ़लत में हो मेरी जाँ
तुमको आज भुला सकता हूँ
तुम ने मेरे ख़त फाड़े हैं
मैं भी आग लगा सकता हूँ
नाम तेरा महफ़िल में लेकर
सबके होश उड़ा सकता हूँ
मुझ सेे इश्क़ नहीं करना तुम
मैं तुमको उलझा सकता हूँ
सब कहते है पागल हूँ मैं
किसको आख़िर भा सकता हूँ
वीर कहानी कैसी भी हो
मैं किरदार में आ सकता हूँ
Read Full