darya-e-dil men utaara tha kabhi | दरिया-ए-दिल में उतारा था कभी

  - Rohit tewatia 'Ishq'

दरिया-ए-दिल में उतारा था कभी
कोई मुझको जाँ से प्यारा था कभी

अब तो ख़ुद से भी नहीं होती है बात
तेरी बातों का सहारा था कभी

क्यूँँ कोई मुझपर यक़ीं करता नहीं
मैं यक़ीं का इस्तियारा था कभी

इस भरी दुनिया में जो आया पसंद
मुझको उसने ही नकारा था कभी

वो जो गुज़रा है वो अपना 'इश्क़ था
वक़्त हमने कब गुज़ारा था कभी

  - Rohit tewatia 'Ishq'

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari