jeena marna meraa dushwaar hua karta tha | जीना मरना मेरा दुश्वार हुआ करता था

  - Rohit tewatia 'Ishq'

जीना मरना मेरा दुश्वार हुआ करता था
मैं किसी शख़्स का बीमार हुआ करता था

सामने जब भी मुहब्बत का सवाल आए तो
आँखों आँखों में ही इक़रार हुआ करता था

वो भी इक वक़्त था होती थी चमक आँखों में
एक लड़की से मुझे प्यार हुआ करता था

आगे संसार के माँ बाप नहीं दिखते अब
पहले माँ बाप से संसार हुआ करता था
'इश्क़ की राह में दौलत भी नहीं आती थी
सिर्फ़ इक फूल से इज़हार हुआ करता था

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari