nishaani sab mitaana chahta hooñ | निशानी सब मिटाना चाहता हूँ

  - Rohit tewatia 'Ishq'

निशानी सब मिटाना चाहता हूँ
तुम्हें यकसर भुलाना चाहता हूँ

मेरे इक काम में तुम साथ दोगी
तुम्हारा दिल चुराना चाहता हूँ

मोहब्बत के बहाने से मैं पहले
वफ़ा को आज़माना चाहता हूँ

तमन्ना है मेरे दिल में रहो तुम
मकाँ को घर बनाना चाहता हूँ

है चाहत ये तेरी हर बात मानूँ
उदासी सर चढाना चाहता हूँ

वो मेरी रूह तक क़ब्ज़ा चुकी है
मैं जिसको छोड़ जाना चाहता हूँ

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Chaahat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Chaahat Shayari Shayari