sabko lagta hai mujhko davaa chahiye | सबको लगता है मुझको दवा चाहिए

  - Rohit tewatia 'Ishq'

सबको लगता है मुझको दवा चाहिए
मुझको दुश्मन की अपने दुआ चाहिए

चाहता हूँ कि पहले ख़ता कुछ करूँँ
फिर ख़ता के मुनासिब सज़ा चाहिए

मेरे सीने में अब आग ही आग है
उसके दिल सा बुझा इक दिया चाहिए

मुश्किलों में तो हम यार इंसाँ बने
क्या करें अब जो तुमको ख़ुदा चाहिए

आज भी उस सेे मैं कुछ नहीं कह सका
आज भी उसने पूछा था क्या चाहिए

साथ उसके किया इक सफ़र तब खुला
'इश्क़ को तो फ़क़त रास्ता चाहिए

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Aanch Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Aanch Shayari Shayari