hamaare paas men aao ki tum hamaare ho | हमारे पास में आओ कि तुम हमारे हो

  - Shajar Abbas

हमारे पास में आओ कि तुम हमारे हो
हमें गले से लगाओ कि तुम हमारे हो

सुकून-ए-कोल्ब मयस्सर हो बर-सर-ए-महफ़िल
ये नग़मा तुम जो सुनाओ कि तुम हमारे हो

वो हमसे दामन-ए-अफ़्शाँ लिए ये कहता रहा
हमें न छोड़ के जाओ कि तुम हमारे हो

अगर है दिल में तुम्हारे कि हम तुम्हारे हैं
कहो शजर इधर आओ कि तुम हमारे हो

बता दिया है ज़माने को हम तुम्हारे हैं
शजर तो तुम भी बताओ कि तुम हमारे हो

  - Shajar Abbas

Shama Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shama Shayari Shayari