karte firenge ab yahii fariyaad 'ishq men | करते फिरेंगे अब यही फ़रियाद 'इश्क़ में

  - Shajar Abbas

करते फिरेंगे अब यही फ़रियाद 'इश्क़ में
हम हो गए हैं दोस्तों बर्बाद 'इश्क़ में

नाशाद हो गया है कोई शाद 'इश्क़ में
राँझा हुआ कोई कोई फ़रहाद 'इश्क़ में

करती है क़ैद 'इश्क़ में दुनिया परिंद को
और हम परिंद करते हैं आज़ाद 'इश्क़ में

रह रह के याद करते हैं वो हम को रात दिन
रह रह के उनको करते हैं हम याद 'इश्क़ में

दिल नींद जिस्म जान सूकूँ सब लुटा दिए
ऐसे भी गुज़रे हैं कई जव्वाद 'इश्क़ में

तारीख़-ए-इश्क़ ने ये बताया हमें शजर
करता नहीं है कोई भी इमदाद 'इश्क़ में

  - Shajar Abbas

Neend Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Neend Shayari Shayari