muddaton saamne aaunga main mushkil ban ke | मुद्दतों सामने आऊँगा मैं मुश्किल बन के

  - Shajar Abbas

मुद्दतों सामने आऊँगा मैं मुश्किल बन के
मुद्दतों ख़्वाब में आऊँगा मैं क़ातिल बन के

मुद्दतों रोएँगी ग़म में मेरे आँखें तेरी
मुद्दतों सीने में धड़कूँगा तेरे दिल बन के

मुद्दतों भटका ज़माने में वो मंज़िल के लिए
मुद्दतों बाद मिला मैं उसे मंज़िल बन के

मुद्दतों बाद में हासिल हुआ हक़ का रस्ता
मुद्दतों भटका हूँ दुनिया में मैं बातिल बन के

मुद्दतों हँस के सहे हमने सभी ज़ुल्म शजर
मुद्दतों ज़ुल्म किए आपने बे दिल बन के

  - Shajar Abbas

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari