sochta rehta hooñ main har ghadi kya bhool gaya | सोचता रहता हूँ मैं हर घड़ी क्या भूल गया

  - Shajar Abbas

सोचता रहता हूँ मैं हर घड़ी क्या भूल गया
याद आया अरे हाँ अहद-ए-वफ़ा भूल गया

बे ख़ता ज़ुल्म-ओ-सितम करता है मज़लूमों पर
ऐ मुसलमान तू फ़रमान-ए-ख़ुदा भूल गया

मैंने पूछा जो सवालन कि तुम्हें याद हूँ मैं
देखकर मेरी तरफ़ बोला के जा भूल गया

जितने ख़ुशियों भरे लम्हें थे वो सब याद रहे
जो अज़ीज़ों ने जफ़ा की थी जफ़ा भूल गया

आप किस जुर्म में ज़िंदान में आए हो शजर
मा'ज़रत चाहता हूँ क्या थी ख़ता भूल गया

  - Shajar Abbas

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari