yaad rakhna ilahaabad men tum | याद रखना इलाहाबाद में तुम

  - Shajar Abbas

याद रखना इलाहाबाद में तुम
क़त्ल हो जाओगे फ़साद में तुम

मुझको ये ख़्वाब रोज़ आता है
ख़ुश नहीं रहते मेरे बाद में तुम

मर गए सारे मेरे यार-ए-अज़ीज़
रह गए मेरी कल मुराद में तुम

मुझको बाद-ए-सबा बताती है
खोए रहते हो मेरी याद में तुम

कर गया ग़श वो इतना कहके शजर
कैसे रहते हो इन्फ़िराद में तुम

  - Shajar Abbas

Violence Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Violence Shayari Shayari