बस हाल पूछ लो कि ज़माना ख़राब है

तदबीर कुछ न दो कि ज़माना ख़राब है

पहले तो जान-बूझ के तुम गर्त में गिरो
फिर कह दिया करो कि ज़माना ख़राब है

कोई हुनर तो सीख लो जीने के वास्ते
ख़ुद को सँवार लो कि ज़माना ख़राब है

पहले तो तुम निबाह ग़लत शख़्स से करो
रो रो के फिर कहो कि ज़माना ख़राब है

जब मसअले न हल हो सके बात-चीत से
तब जंग ही लड़ो कि ज़माना ख़राब है

कब कौन जाने झट से अकड़ को निकाल दे
हद में रहा करो कि ज़माना ख़राब है

— Shekhar Mandal

More by Shekhar Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Shekhar Mandal →

Ghamand Shayari

Shers of ghamand.

All Ghamand Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling