teri khaatir chaand taare tod kar laaunga main | तेरी ख़ातिर चाँद तारे तोड़ कर लाऊँगा मैं

  - SHIV SAFAR

तेरी ख़ातिर चाँद तारे तोड़ कर लाऊँगा मैं
तुम न पहचानोगे ख़ुद को इस क़दर भाऊँगा मैं

देखना मैं गुम न जाऊँ बाँध कर रख लो मुझे
कुछ नहीं तो खेलने के काम ही आऊँगा मैं

दिल पे अपने हाथ रख के कह दो जाने के लिए
फिर न आऊँगा नज़र में दूर यूँँ जाऊंगा मैं

तुम हमेशा ख़ुश रहोगे तुम सेे वा'दा है मेरा
दर्द पी जाऊँगा तेरा ग़म तेरा खाऊँगा मैं

मैं निभाता हूँ वफ़ाएँ पूरी शिद्दत से सनम
जब कि है मालूम मुझको बस दगा पाऊँगा मैं

  - SHIV SAFAR

Chaand Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Chaand Shayari Shayari