अंबर नीचे आएगा
साथ ज़मीं ले जाएगा
पानी की क्या बात कहें
झर झर बहता जाएगा
दिल होगा बेचैन ज़रा
चैन कहाँ से लाएगा
ख़ामोशी में शोर भला
कौन नहीं सुन पाएगा
ऐसी सब को आँख लगी
होश नहीं अब आएगा
ऐसे ऐसे रस्ते हैं
कितनी ठोकर खाएगा
— Shivangi Shivi
साथ ज़मीं ले जाएगा
पानी की क्या बात कहें
झर झर बहता जाएगा
दिल होगा बेचैन ज़रा
चैन कहाँ से लाएगा
ख़ामोशी में शोर भला
कौन नहीं सुन पाएगा
ऐसी सब को आँख लगी
होश नहीं अब आएगा
ऐसे ऐसे रस्ते हैं
कितनी ठोकर खाएगा
Other ghazal from the same pen
Voices in the same orbit
Poetry by feeling