मन अपना मन मानी है

काहे की हैरानी है

काग़ज़ की ये कश्ती है
स्याही का ये पानी है

आँखों में गहराई है
हरकत इक नादानी है

देखी जो बरसों पहले
सूरत ये पहचानी है

प्यार नहीं सस्ता होता
ये तो अमर रूहानी है

बिंदी उस की सुंदर है
पत्थर की पेशानी है

चाँद में जिस को देखा है
चेहरा वो नूरानी है

— Shivangi Shivi

More by Shivangi Shivi

Other ghazal from the same pen

See all from Shivangi Shivi →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling