जब वो चाहे तब रखना तुम

उस से ही मतलब रखना तुम

दुनिया से लड़ने की ख़ातिर
उलफ़त बख्तर सब रखना तुम

दग जाए बच्चों पर गोली
ऐसा मत मशरब रखना तुम

सारा दिन बस औरों का है
मेरी बस इक शब रखना तुम

देखोगे बस मेरे दिल में
मुझ पर नज़रें जब रखना तुम

— Shoonya Shrey

More by Shoonya Shrey

Other ghazal from the same pen

See all from Shoonya Shrey →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling