tumhaare naam par khat likh raha hooñ | तुम्हारे नाम पर ख़त लिख रहा हूँ

  - SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

तुम्हारे नाम पर ख़त लिख रहा हूँ
सुनो मैं बस मोहब्बत लिख रहा हूँ

बिना तेरे जो गुज़री ज़िंदगी थी
मैं उसको सिर्फ़ लानत लिख रहा हूँ

तुम्हें जाने की जल्दी है तभी तो
मैं ख़त पर है इजाज़त लिख रहा हूँ

तेरे अब सब रक़ीबों को ख़बर है
मोहब्बत बस मोहब्बत लिख रहा हूँ

सुनो अब जाते जाते याद रखना
रहो हरदम सलामत लिख रहा हूँ

  - SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

As you were reading Shayari by SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

Similar Writers

our suggestion based on SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari