चाँद आधा रहा पूरा होता नहीं

मैं भी तन्हा हूँ रातों में सोता नहीं

ज़िंदगी आशिक़ी का सफ़र साथ है
मौत आती नहीं प्यार खोता नहीं

ग़म तुम्हारा सँभाले हुए हैं सखी
देखता है जहाँ दिल ये रोता नहीं

काटता हूँ हँसी से सभी बातों को
ये न समझो मुझे दर्द होता नहीं

चूम कर रोज़ जाता है माथा मेरा
मैं बचाता निशाँ इनको धोता नहीं

— Tiwari Jitendra

More by Tiwari Jitendra

Other ghazal from the same pen

See all from Tiwari Jitendra →

Death Shayari

Shers of death.

All Death Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling