kuchh adhoore se KHvaab milte hain | कुछ अधूरे से ख़्वाब मिलते हैं

  - Tiwari Jitendra

कुछ अधूरे से ख़्वाब मिलते हैं
प्यार में बस अज़ाब मिलते हैं

हमने दरिया निचोड़ डाला है
उसको आँखों से आब मिलते हैं

'उम्र भर प्यार कौन करता है
वक़्त रहते गुलाब मिलते हैं

चैट पे कब तलक गुज़ारें दिन
उसने बोला जनाब मिलते हैं

देखने को जिसे चला आया
वो पहन कर हिजाब मिलते हैं

  - Tiwari Jitendra

Nadii Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Nadii Shayari Shayari