laga hain husn ka vyaapaar dilli men | लगा हैं हुस्न का व्यापार दिल्ली में

  - Tiwari Jitendra

लगा हैं हुस्न का व्यापार दिल्ली में
मिलेगा अब हमें भी प्यार दिल्ली में

यहाँ पानी से सस्ती मय शराबी ख़ुश
बड़ी अच्छी बनी सरकार दिल्ली में

लगाते हैं यहाँ अफ़ज़ल के नारे भी
समझ लो कितने हैं ग़द्दार दिल्ली में

हसीं लड़की हमारा दिल सँभालोगी
बहुत कम हैं हमारे यार दिल्ली में

सुनो जानाँ चली आओ ठहर जाओ
मिलेंगे हम तुझे हर बार दिल्ली में

अकेला हूँ समझ भी लो हमारा दुःख
जवानी जा रही बेकार दिल्ली में

  - Tiwari Jitendra

Husn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Husn Shayari Shayari