"जादूगरनी"

वक़्त लाया है एक लड़की को मेरी क़िस्मत में
एक लड़की ने मिरा वक़्त बदल रक्खा है
वो जादूगर तो नहीं कि वश में कर ले , मगर
अपने हाथों से मिरा हाथ पकड़ रखा है

वो मेकअप नहीं ऐसे रखती है ख़ूबसूरती का हिसाब
बाल खोल देती है हेयर बैंड हाथों में सजा लेती है
वो परी तो नहीं ना जादू की छड़ी उस के पास
वो मुस्कुरा देती है और रूठों को मना लेती है
रख देती है अपना हाथ मेरी आँखों पर
पेशानी चूम कर मेरी क़िस्मत जगा देती है

— Vishal Rana

More by Vishal Rana

Other nazm from the same pen

See all from Vishal Rana →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling