अगर ऐसा है तो मोहब्बत नहीं है
तिरे पास होकर सलामत नहीं है
मुझे डर यही था करोगे ये हरकत
हमें अब तुम्हारी ज़रूरत नहीं है
तुम्हें दोस्त समझा मगर तुम न समझे
मगर तुम जो समझे हक़ीक़त नहीं है
तुम्हें यार पहले नसीहत किया था
मोहब्बत है मेरी सियासत नहीं है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri
our suggestion based on Afzal Sultanpuri
As you were reading Dost Shayari Shayari