काग़ज़ की नाव हूँ जिसे तिनका डुबो सके
यूँँ भी नहीं कि आप से ये भी न हो सके
बरसात थम चुकी है मगर हर शजर के पास
इतना तो है कि आप का दामन भिगो सके
ऐ चीख़ती हवाओ के सैलाब शुक्रिया
इतना तो हो कि आदमी सूली पे सो सके
दरिया पे बंद बाँध कर रोको जगह जगह
ऐसा न हो कि आदमी जी भर के रो सके
हल्की सी रौशनी के फ़रिश्ते हैं आस-पास
पलकों में बूँद बूँद जहाँ तक पिरो सके
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahsan Yusuf Zai
our suggestion based on Ahsan Yusuf Zai
As you were reading Kashti Shayari Shayari