"याद आती है"
जब अब्र की काली घटा छाती है
मुझे तेरी याद आती है
जब फोन में मिस कॉल आती है
मुझे तेरी याद आती है
जब गांव में तेरे शहर की बस आती है
मुझे तेरी याद आती है
जब उदासी की वजह माँ पूछने लग जाती है
मुझे तेरी याद आती है
जब सरकार मेनिफेस्टो दिखाती है
मुझे तेरी याद आती है
जब रामायण में सीता राम से अलग हो जाती है
मुझे तेरी याद आती है
— AKASH














